पटेवा:गाली गलौज कर हाथ मुक्का से पिटाई

पटेवा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है। युवराज साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम छिन्दौली में रहता है, कक्षा दसवी तक पढा लिखा है । मोटर सायकल रिपेयरिंग का काम करता है । दिनांक 07/06/2025 को झलप से मोटर सायकल रिपेयरिंग का काम करके वापस अपने घर ग्राम छिन्दौली आ रहा था कि करीबन शाम 07.30 बजे गांव के श्यामलाल दीवान के घर के सामने पहुंचा था कि उनके घर के सामने अचानक बच्चा सामने आ गया अपने मोटर सायकल को रोकने पर श्यामलाल दीवान आकर अपने मोटर सायकल को तेज गति से क्यो चला रहा है कहते हुए गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किया है । बीच बचाव करने आये पिताजी रोहित कुमार साहू को भी श्यामलाल दीवान मारपीट किया है । मारपीट से पीठ में दर्द हो रहा है एवं पिताजी के गर्दन में चोट आया है । घटना को पुष्पराज साहू, ईश्वर यादव देखे सुने एवं बीच बचाव किये है । पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
























