पटेवा

घर में मृत अवस्था में मिली महिला की लाश

पटेवा@ काकाखबरीलाल। आरती निषाद ने पुलिस को बताई कि वह ग्राम भोथली थाना अलेश्वर जिला दुर्ग(छ.ग.) की रहने वाली है, पूजा के आरती रामायण मानस मण्डली ग्राम रायमुड़ा में गायिका है । कक्षा 12 वीं तक पढी लिखी है । ग्राम भोथली जिला दुर्ग निवासी ओंमकार निषाद के साथ प्रेम विवाह की है । दिनांक 29.10.2024 के रात्रि करीबन 03 बजे  पिता रामप्रसाद  फोन कर बताया कि तुम्हारी मां खीरबाई उर्फ राजकुमारी पटेल की मृत्यु हो गई तब  स्वयं और  पति ओमकार निषाद के साथ ग्राम रायमुड़ा पहुंचे और देखे तो मां घर में परछी में रखे खाट में मृत अवस्था में पड़ी थी, उसके गला के बांए ओर किसी धारदार हथियार से कटने जैसा गहरा चोंट का निशान दिखा रहा तथा खून निकल रहा था ।  पिता को घटना के संबंध में पूछने पर बताया कि दिनांक 28.10.2024 को रात्रि में खाना खाने के बाद दीपावली त्यौहार के चलते करीबन 10.30 बजे बस्ती तरफ चला गया था जो रात्रि के 01.30 बजे घर वापस आया तो देखा तो खीरबाई अपने बिस्तर में मृत अवस्था में पड़ा रहना बताया । संदेह की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से मां का गला में प्राणघातक हमला कर हत्या कर दिया है ।  पुलिस ने103(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!