मंदिर में चोरों ने बोला धावा

पटेवा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र में खोम सिन्हा ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम पटेवा का निवासी है, पतईमाता मंदिर विकास समिति का उपाध्यक्ष है । स्नाकोत्तर तक पढाई किया है । दिनांक 07.11.2024 के सुबह 09 बजे पतईमाता मंदिर के पुजारी दिलेश्वर वैष्णव द्वारा फोन के माध्यम से बताया कि वह पतई माता मंदिर में दिनांक 06.11.2024 के सुबह 11.00 बजे पूजा समापन करके गया था व दिनांक 07.11.2024 के सुबह 09.00 बजे पतई माता मंदिर में पूजा करने आया तो पतईमाता मंदिर में चोरी हो गया है तब पतईमाता मंदिर के अध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, सचिव हरीश देवांगन, उपाध्यक्ष रोशन पटेल, सह सचिव सीताराम ध्रुव, मीडिया प्रभारी पीयूष अग्रवाल तथा अन्य सदस्य सभी पतईमाता मंदिर पहुंचे जहां देखे कि पतईमाता मंदिर के मुख्य दरवाजा का कुण्डी टूटा हुआ था व पतईमाता मूर्ति में लगे चांदी का मुकुट कीमती करीबन 5,000 रूपये, मूर्ति ऊपर लगे चांदी की छत्र कीमती करीबन 14000 रूपये, दान पेटी मे रखे नगदी रकम कीमती करीबन 5000 रूपये तथा मंदिर में बने ज्योत कक्ष से एम्पली फायर कीमती करीबन 4000 रूपये कुल कीमती करीबन 28,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया था । पतईमाता मूर्ति में लगे चांदी का सामान पुरानी होने से वजन ज्ञात नहीं है । पुलिस ने 305(d)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




















