पटेवा

पटेवा: शराब के लिए पैसे नही देने पर पिटाई

पटेवा. आरक्षी केद्र में दशरथ ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह जाति मरार ग्राम धनगांव थाना पटेवा तहसील व जिला महासमुन्द (छ0ग0) का मूल निवासी है। दिनांक 10.09.2023 को रात्रि 7.30-8.00 बजे के आसपास पिता मोतीराम पटेल को ग्राम धनगांव के ठाकुरराम ध्रुव पिता शिवप्रसाद एवं शत्रुघन ध्रुव पिता शिवप्रसाद ध्रुव द्वारा रायतुम बाजार से वापस अपने घर ग्राम धनगांव लौटते समय गांव के पुलिया के पास रास्ता रोककर शराब गांजा पीने के लिए पैसा मांगे, पास पैसा नही है कहां से दूंगा कहने पर कही से भी शराब, गांजा खरीद कर लाकर हमलोगो को पिलाना पड़ेगा कहकर अश्लील गाली गलौच कर डण्डा से मारपीट किये, जिससे पिता मोतीराम के दोनो पैर व दाहिना हाथ टुट गया है जिसे ईलाज हेतु मेकाहारा अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया है ईलाज चल रहा है। पिता मोतीराम जी होश में आने पर घटना के बारे में बताये है। घटना को गांव के सुनीत राम ध्रुव, मयाराम निषाद, रामकुमार निषाद व अन्य लोग देखे सुने है। पुलिस ने 294-IPC, 327-IPC, 34-IPC, 341-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!