पटेवा: तुम हमे सुनाकर गाली दे रहे हो कहकर पिटाई

पटेवा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।आज्ञाराम ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम डुमरपाली थाना पिथौरा जिला महासमुंद का निवासी है । एम.ए. तक पढा लिखा है । शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल समोदा में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं । दिनांक 03/08/2025 के रात्रि करीबन 11.00 बजे स्वयं व मेरे साथी रमाकांत ध्रुव CG 06 फैमली ढाबा झलप खाना खाने गये थे, ढाबा में बरभाठा के प्रताप मन्नाडे व उनके अन्य साथी भी खाना खाने आए थे, स्वयं व मेरे साथी रमाकांत ध्रुव खाना खाकर ढाबा के बाहर निकल कर मयाराम टण्डन से आपस में बातचीत कर रहे थे, उसी बीच में प्रताप मन्नाडे व उनके अन्य साथियो के द्वारा तुम हमे सुनाकर गाली दे रहे हो बोलकर गंदी गंदी गाली गलौच कर धक्का देकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा । मारपीट धक्का मुक्की के दौरान जेब में रखे वीवो कंपनी का मोबाईल जमीन में गिर गया है, जो अभी तक नही मिला है । मारपीट से पीठ में चोट आकर दर्द हो रहा है । घटना को रमाकांत ध्रुव व अन्य लोग देखे सुने व बीच बचाव किये है । पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।























