पटेवा

पटेवा:पुरानी रंजिश में दो युवकों पर हमला, डंडे और टंगिया के बेंट से मारपीट

पटेवा। ग्राम फरफौद निवासी एक युवक ने दो लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह 4 जून 2026 को ट्रैक्टर से भटगांव खार में खेत की जुताई करने गया था। जुताई के दौरान ट्रैक्टर की वायरिंग शॉर्ट हो जाने पर वह घर लौट आया और अपने साथी ताम्रध्वज दीवान निवासी नरतोरा के साथ दूसरे ट्रैक्टर से वापस खेत की ओर जा रहा था।
पीड़ित के अनुसार, रात्रि करीब 9 बजे सरई ढोडगी तालाब के पास परमेश्वर यादव और भुनेश्वर यादव डंडा लेकर पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि दोनों ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों, डंडे तथा टंगिया के बेंट से हमला कर दिया।
मारपीट होते देख बीच-बचाव करने पहुंचे ताम्रध्वज दीवान के साथ भी आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए डंडे और टंगिया के बेंट से मारपीट की। घटना में शिकायतकर्ता के दाहिने हाथ की कलाई, दाहिने घुटने एवं पीठ में चोटें आईं, जबकि ताम्रध्वज दीवान के सिर में चोट लगी।
घटना की जानकारी पीड़ित ने अपने पिता गुलाब चंद साहू एवं माता दामिनी साहू को फोन पर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!