सारंगढ

गलत साइड में वाहन चलाने की बात पर विवाद, आबकारी गार्ड से मारपीट

 

सरिया। ग्राम बोरे निवासी एक आबकारी गार्ड के साथ खैरगढ़ी तालाब के पास मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने ग्राम खैरगढ़ी निवासी अभी सिदार और उसके एक दोस्त पर गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पीड़ित के अनुसार, वह अमलीपाली बैरियर में आबकारी गार्ड के पद पर कार्यरत है। 20 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8 बजे ड्यूटी समाप्त कर वह मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान खैरगढ़ी तालाब के किनारे मोड़ के पास सामने से मोटरसाइकिल पर आ रहे अभी सिदार और उसके दोस्त ने उसे गलत साइड में वाहन चलाने की बात कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।

पीड़ित ने जब दोनों को गाली देने से मना किया, तो आरोप है कि दोनों ने हाथ-मुक्कों से उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान उनके हाथों में पहने चूड़े से पीड़ित के सिर, बाईं ओर नाक के पास तथा होंठ पर चोट आई। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित ने बताया कि घटना के दौरान खैरगढ़ी गांव के कुछ लोग मौजूद थे, जिन्होंने घटना देखी और सुनी। घर पहुंचने के बाद उसने अपने पिता सुदर्शन पटेल और चाचा अभिमन्यु पटेल को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!