सारंगढ

बिलाईगढ:दाउबंधान से 39 वर्षीय व्यक्ति लापता, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

बिलाईगढ। ग्राम दाउबंधान निवासी सच्चीदानंद बर्मन (39) के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार सच्चीदानंद 22 अगस्त 2026 की सुबह करीब 9 बजे अपनी मां सहोद्राबाई बर्मन को बिलाईगढ़ जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस घर नहीं लौटा।
परिजनों ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने सच्चीदानंद को बंधक बना लिया है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 48/2026 दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं मामले में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा लापता व्यक्ति के संबंध में संभावित स्थानों पर तलाश एवं जांच की जा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!