सरायपाली

सरायपाली:भटगांव में सजा कराते का अखाड़ा, 100 से अधिक बच्चों ने सीखे आत्मरक्षा के दांव-पेंच

सरायपाली। बच्चों में साहस, अनुशासन और आत्मरक्षा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से यूनाइटेड कराटे एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़, ब्लॉक यूनिट भटगांव के तत्वावधान में 22 अगस्त को एक दिवसीय कराते प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के 100 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कराते की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष भोजराज साहू, जिला अध्यक्ष सारंगढ़-बिलाईगढ़ शिवा सारथी, संभागीय संगठन प्रभारी त्रिलोचन पटेल, संगठन संरक्षक सुंदरलाल डडसेना, कराते प्रशिक्षक एवं विशिष्ट अतिथि टाइगर कुर्रे तथा ब्लॉक यूनिट बिलाईगढ़ के अध्यक्ष एवं कराते प्रशिक्षक कमलेश्वर निराला उपस्थित रहे।
कराते प्रशिक्षक टाइगर कुर्रे ने बच्चों को कराते के तकनीकी पहलुओं के साथ मानसिक संतुलन, आत्म-नियंत्रण, सजगता और आपात स्थिति में त्वरित निर्णय लेने के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कराते केवल वार करने की कला नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और अनुशासन विकसित करने का माध्यम भी है।
प्रशिक्षण के दौरान मुख्य प्रशिक्षक देवनारायण बरिहा और लता साहू ने बच्चों को बेसिक स्टांस, पंच, किक तथा आपात परिस्थितियों में बचाव के दांव-पेंच सिखाए। हेमलता साहू और साधना साहू ने भी बच्चों की तकनीकों को निखारने में सक्रिय सहयोग किया।
ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश्वर निराला के नेतृत्व एवं तोशराम पटेल के विशेष सहयोग से आयोजित शिविर में विभिन्न जिलों से पहुंचे कोच, स्थानीय गणमान्य नागरिकों और खेल प्रेमियों ने सहयोग प्रदान किया। समापन अवसर पर आयोजकों ने अतिथियों, प्रशिक्षकों और पालकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की जानकारी प्रांतीय सचिव अक्षय कंवर ने दी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!