छत्तीसगढ़देश-दुनियारायगढ़सारंगढ

कांग्रेस का जोन स्तरीय बैठक गुडेली में सम्पन

ग्रामीण जिला अध्यक्ष के समक्ष दर्जनों भाजपा के कार्यकर्त्ता कांग्रेस में हुए शामिल

कोसीर-ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सारंगढ़ के अगुवाई में गोड़म जोन सेक्टर प्रभारी के नेतृत्व में गुड़ेली में प्रथम चरण का जोन बैठक संपन्न हुआ जिसमें सभी सेक्टर प्रभारी और बूथ प्रभारियों को 2018 चुनाव के लिए पोलिंग बूथ स्तर तक कांग्रेस के नीति रीति को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही गई ।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष अरुण मालाकार जी की मौजूदगी में भाजपा के युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष विनोद बसंत और उनके साथियों के साथ व बसपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा और पार्टी छोड़ने मकसद बताया कि भाजपा सरकार जिस तरह चुनाव से पहले किये गए अपने वादों को निभाने में नाकाम रही है और सारंगढ़ क्षेत्र व यहां सभी मांगो को लगातार उपेक्षित करती आ रही है इन सभी से हताश होकर हम सब ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम है।भाजपा से कांग्रेस में सभी युवा साथियों का कांग्रेस पार्टी ने फूल माले से स्वागत किया इसके बाद,कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सूरज तिवारी जी ने कहा कि इस बार उनकी पार्टी बूथ लेवल से लेकर सेक्टर तक सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर रही है कि किस तरह मतदाताओं को कांग्रेस के विचारधारा से अवगत कराना है,व आगामी चुनाव में भाजपा रमन सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ताओं को आव्हान किए, और कार्यकर्ताओं में जोश भरे।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष अरुण मालाकार जी ,प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक पदमा घनश्याम मनहर जी, वरिष्ठ कांग्रेस सूरज तिवारी जी ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू जी, जोन प्रभारी विजय बसंत ,वरिष्ठ कांग्रेस चंद्र कुमार नेताम ,केड़ार जोन प्रभारी राकेश पटेल जी ,सेवा सहकारी समिति गाताडीह अध्यक्ष गनपत जांगड़े जी, उज्जवल मिर्री, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता सेवादल जिला मुख्य संगठक मंजू लता आनंद ,विनोद भरद्वाज, सरिता मल्होत्रा, दारा सिंह जांगडे जी, रामदयाल कुर्रे जी ,वरिष्ठ कांग्रेस नान्हू जयसवाल जी,विद्याधर पटेल जी,सेक्टर प्रभारी मोहन पटेल, दिनेश बंजारे प्रेमलाल बसंत ,परमानंद डनजारे जी, सागर नेताम, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष शुभम बाजपेई ,अमृत कोसले, कुबेर पटेल ,घनश्याम साहू, भोगीलाल राज ,निराकार पटेल, शुभा पटेल ,चंद्रभानु निराला ,चैतन निराला, द्वारका पटेल ,टेकराम पटेल, गणेश साहू ,हीरालाल सिदार, दुखु निषाद देवप्रसाद, आदि बूथ अध्यक्षों व पदाधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या में काँग्रेस के कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

AD#1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!