सारंगढ

सरसीवां:टिहलीपाली में ताला तोड़कर 9 बकरियां चोरी पढ़े पूरी खबर

सरसींवा। ग्राम टिहलीपाली में अज्ञात चोर ने बकरी पालन करने वाले युवक के घर के कोठा का ताला तोड़कर 5 बकरी और 4 बकरा चोरी कर लिया। चोरी गए मवेशियों की कीमत करीब 83 हजार रुपये बताई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टिहलीपाली निवासी दिनेश जाटवर (25) बकरी पालन कर अपना जीवन-यापन करता है। 20 अगस्त की शाम वह बकरियों को चराकर घर लौटा और सभी बकरियों को घर के कोठा में रखकर बाहर से कुंडी में ताला लगा दिया। इसके बाद वह परिवार के साथ सो गया। 21 अगस्त की सुबह करीब 4 बजे जब वह दिशा मैदान के लिए उठा तो कोठा का दरवाजा खुला मिला और ताला टूटा हुआ नीचे पड़ा था। अंदर जाकर देखने पर 5 बकरी और 4 बकरा गायब मिले।
दिनेश ने आसपास तलाश की, लेकिन चोरी गई बकरियों का कोई पता नहीं चला। इसके बाद 23 अगस्त को थाना सरसींवा पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रथम दृष्टया धारा 331(4), 305(A) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात चोर की तलाश में जुटी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!