बसना

लकवा अब लाइलाज नहीं: समय पर फिजियोथेरेपी और सही इलाज से संभव है पूर्ण सुधार — संबल फिजियोथेरेपी सेंटर, बसना

 

बसना : महासमुंद जिले के बसना स्थित संबल फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर (अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल परिसर) में लकवा (पैरालिसिस) जैसी गंभीर बीमारी के इलाज और पुनर्वास को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है. सेंटर के विशेषज्ञों के अनुसार, सही समय पर सही इलाज, नियमित फिजियोथेरेपी और आपसी सहयोग से लकवा के प्रभाव को काफी हद तक ठीक किया जा सकता है.

लकवा के प्रमुख कारण

  • मस्तिष्क में खून की नस फटना या ब्लॉकेज होना.
  • स्ट्रोक (ब्रेन स्ट्रोक) और रीढ़ की हड्डी में चोट लगना.
  • मस्तिष्क में ट्यूमर, मिर्गी या नर्वस सिस्टम से जुड़ी समस्याएं.
  • डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, जन्मजात कारण या संक्रमण.

मुख्य लक्षण

  • शरीर के एक तरफ कमजोरी महसूस होना (हाथ या पैर का कमजोर होना).
  • बोलने में दिक्कत आना और चेहरे का टेढ़ा होना.
  • चलने में असमर्थता और मांसपेशियों में अकड़न.
  • सुन्नपन या देखने में समस्या होना.

किसे होता है अधिक खतरा?

  • 40 से 60 वर्ष की आयु के लोगों में यह समस्या अधिक पाई जाती है.
  • हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हृदय रोग से पीड़ित मरीज.
  • धूम्रपान या शराब का सेवन करने वाले व्यक्ति.
  • पुरुषों में यह समस्या थोड़ी अधिक देखी जाती है, साथ ही आनुवंशिक कारण (फैमिली हिस्ट्री) भी इसके कारक हैं.

संबल सेंटर में उपलब्ध संपूर्ण फिजियोथेरेपी प्रबंधन

सेंटर में डॉ. देवेंद्र पटेल (BPT) और डॉ. अंजली देवांगन (BPT) के मार्गदर्शन में आधुनिक उपकरणों और विधियों द्वारा इलाज किया जाता है:

  • मैनुअल थेरेपी और एक्सरसाइज थेरेपी.
  • TENS / IFT और अल्ट्रासाउंड थेरेपी (दर्द निवारक तकनीकें).
  • हीट थेरेपी और मसल स्टिमुलेशन.
  • गेट ट्रेनिंग, बैलेंस ट्रेनिंग, रोबोटिक रिहैबिलिटेशन और ADL ट्रेनिंग.
  • स्पीच थेरेपी (बोलने और निगलने की समस्या में सुधार के लिए).

विशेषज्ञों का संदेश है कि “समय पर इलाज ही है असली इलाज!”

संपर्क और पता

  • पता: पुराना अशोक आयल मिल, जगदीशपुर रोड, बसना, महासमुंद (छ.ग.).
  • संपर्क नंबर: 84618-11000, 77730-86100, 80872-72710.
AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!