पटेवा

पटेवा:एनएच-53 पर ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त जानिए डिटेल्स

महासमुंद। सारंगढ़ से रायपुर अस्पताल जा रहे एक दंपती की कार को एनएच-53 पर छिंदौली चौक के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना 8 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। मामले में पटेवा पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सारंगढ़ निवासी ओमप्रकाश जायसवाल अपनी पत्नी के साथ कार क्रमांक CG04QP2156 से इलाज कराने रायपुर जा रहे थे। इसी दौरान छिंदौली चौक के पास ट्रक क्रमांक MH04L-Y0644 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए कार को दाहिनी ओर से टक्कर मार दी। घटना के बाद ओमप्रकाश जायसवाल ने पटेवा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 एवं 125(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!