पटेवा: डी जे बंद करने की बात को लेकर पिटाई जानिए मामला

पटेवा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत शादी कार्यक्रम में डी जे बंद करने की बात को लेकर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है।नीलकंठ हिरवानी ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम लखनपुर थाना पटेवा जिला महासमुंद की निवासी है, रोजी – मजदुरी का काम करता है । कक्षा 5 वी तक पढा है कि दिनांक 26/03/2026 के रात्रि लगभग 11/30 बजे स्वयं संतोष टण्डन के घर शादी कार्यक्रम में गया था । संतोष टण्डन के घर डी जे बज रहा था, जिसमें डांस कर रहे थे, तभी डी जे बंद करने की बात को लेकर संतोष टण्डन, खगेश टण्डन और यशवंत साहू के बिच वाद-विवाद हो रहे थे, जिसे मेरे स्वयं के द्वारा समझाईस देने पर तुम समझाईस देने कौन होते हो कहकर संतोष टण्डन, खगेश टण्डन ,और यशवंत साहू के द्वारा गंदी-गंदी गाली गलौच कर हाथमुक्का से मारपीट किये है । मारपीट करने से सिर एवं नाक मे चोट लगा है ,दर्द हो रहा है,घटना को हेमंत गयकवार्ड और यशोमणी छात्रे देखे सुने एवं बिच बचाव किये है । पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।





















