महासमुंद: गाली गलौज कर पति ने की पत्नी की पिटाई

महासमुंद। आरक्षी केंद्र अंतर्गत शराब के नशे में गाली गलौज कर पति ने पत्नी की हाथ मुक्का से पिटाई कर दी जिस पर मामला दर्ज किया गया है।पुष्पा जांगडे ने पुलिस बताई कि वह ग्राम नांदगांव में रहती है, कक्षा 12वीं तक पढाई की है । घरेलु काम करती है ।दिनांक 26.03.2026 को वह घर में अपने बच्चों के साथ सो रही थी लगभग रात्रि 02.30 बजे पति लक्की जांगडे शराब के नशे में आया और सो रही है कहकर गंदी गंदी गाली गलौज करने लगा जिसे मना करने पर पकडकर हांथ मुक्का से मारपीट करने लगा और आज तुझे नहीं छोडुंगा जान से मार दूंगा कहकर धमकी दे रहा था । मारपीट करने से गाल व सिर में दर्द हो रहा है , चोंट नहीं लगा है जिसका कारण अपना डाक्टगरी परीक्षण नहीं कराना चाहती । इसके पूर्व भी पति कई बार मारपीट गाली गलौच किया है । घटना के बारे में अपने ससुर रमेशर जांगडे, सास मीला जांगडे को बताई पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।























