महासुमंद

महासमुंद: अलमारी में रखे कीमती जेवरात ले उडे चोर

महासमुंद (काकाखबरीलाल).थाना अंतर्गत मचेवा स्थित सांई वाटिका में अज्ञात चोर ने घर अंदर प्रवेश कर आलमारी से सोने चाँदी के जेवर व नगद कुल मिलाकर 95 हजार की चोरी को अंजाम दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोरी की वारदात 16-17 दिसम्बर की रात की है। घटना की सूचना सिटी कोतवाली में प्रार्थिया सुशील तिवारी पिता श्याम देव तिवारी 45 वर्ष सांई वाटिका मचेवा निवासी ने दी है। उन्होंने पुलिस को दी सूचना में बताया कि अज्ञात चोर घर अंदर प्रवेश किया। वहां आलमारी में रखे सोने- चाँदी के गहने कीमती करीब 91 हजार के अलावा नगद रूपये 4 हजार कुल मिलाकर 95 हजार की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बहरहाल, प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 457,380 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!