महासमुंद:टाकीज से नगदी रकम व कार हुआ चोरी

महासमुंद। आरक्षी केद्र अंतर्गत चोरी का मामला सामने आया है। अक्षय राव साकरकर ने पुलिस को बताया कि वह निवासी वार्ड नं. 15 महासमुन्द, थाना तहसील व जिला महासमुन्द छ.ग का रहने वाला है। श्री विठोबा टाकीज (सिनेमा गृह) महासमुन्द का सचालक है। दिनांक 16/11/2025 के रात्रि लगभग 12:30 बजे तक श्री विठोबा टाकीज के कार्यालय में अपना कार्य निपटाकर कार्यालय के आलमारी में 80,000/- रूपये (अस्सी हजार रूपये) को काले रंग और पीले रंग के बैग में रखकर ताला लगाकर घर चला गया था। दिनांक 17/11/2025 की सुबह भाई भूपेश साकरकर ने सुबह 6.00 बजे फोन कर बताया कि वह सुबह जिम जाने के लिए गाड़ी लेने टाकीज आया तो देखा कि टाकीज के कार्यालय की खिड़की टूटी हुई है और अंदर झांकने पर कार्यालय के अंदर के तीन आलमारियां खुली हुई है और सामान बिखरा पड़ा है। सूचना पाते ही में टाकीज पहुंचा। कार्यालय का दरवाजा खोलकर अंदर गया और आलमारी की जांच पड़ताल किया तव पाया कि रात्रि में आलमारी में रखे गए 80,000/- रूपये (अस्सी हजार रूपये) को कोई अज्ञात चोर आलमारी का ताला तोड़कर ले गया है और कार्यालय के टेबल के दराज में रखे क्रेटा कार सी.जी.06 जी यू 9990 की चाबी को निकालकर टाकीज परिसर में खड़ी क्रेटा कार क. सी.जी.06 जी यू / 9990 को टाकीज के मेन गेट के ताले को तोड़कर, चोरी करके ले गया है। चोरी हुये गाडी की कीमत 12,00,000 रूपये है। पुलिस ने 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


























