महासमुंद: आकाशीय बिजली का कहर पेड़ पर बने मचान में सो रहे थे पिता पुत्र एक की मौत जानिए मामला

काकाखबरीलाल@ महासमुंद ।जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र में बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया।मूंगफली खेत की रखवाली के लिए पेड़ पर बने मचान में सो रहे पिता-पुत्र पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पिरदा छापाडबरी खार में धर्मसिंह गोंड (50 वर्ष) अपने पिता पुनीत राम गोंड (लगभग 70 वर्ष) के साथ खेत की रखवाली करने परसा पेड़ पर बनाए गए मचान में सोए हुए थे। इसी दौरान देर रात अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से धर्मसिंह गोंड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पिता पुनीत राम गोंड घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
































