बसना

बसना: पैदल घर जा रही थी महिला पीकप वाहन चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मारी ठोकर हुई मौत

बसना। आरक्षी केंद्र अंतर्गत  पीकप वाहन चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पैदल चल रही महिला को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई।देशराम सिदार  ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम अंकोरी थाना बसना जिला महासमुंद का निवासी है खेती किसानी का काम करता है  दिनांक 26/03/26 को  मां सुबह किराना दुकान से सामान लेकर पैदल घर जा रही थी कि करीब 08/00 बजे सुबह ताडापारा रोड के पास पहुंची थी कि उसी समय पीछे से आ रही पिकअप वाहन क्रमांक OD 17 AB 0488 के चालक द्वारा अपने वाहन को खतरनाक ढंग से एवं तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पैदल चल रही  मां मथुरा सिदार को पीछे से ठोकर मारकर एक्सींडेंट कर दिया एक्सीाडेंट करने से मां के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मृत्यु  हो गयी है घटना को गांव के लोग देखे सुने है  पुलिस ने 184-LKS, 106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!