जाॅब: सशस्त्र सीमा बल में निकली भर्ती जानिए डिटेल्स

सशस्त्र सीमा बल यानी Sashastra Seema Bal (SSB) ने युवाओं के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती के तहत कुल 1060 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिसमें 827 पद कॉन्स्टेबल और 233 पद हेड कॉन्स्टेबल के लिए निर्धारित किए गए हैं। इस भर्ती का विज्ञापन 21 से 27 मार्च 2026 के रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं और 12वीं पास रखी गई है, वहीं संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
SSB Constable Vacancy: भर्ती के लिए कुछ जरूरी जानकारियां
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष तय की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र में छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 100 रुपये रखा गया है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है। चयन प्रक्रिया कई चरणों में होगी, जिसमें फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, लिखित परीक्षा, स्किल या टाइपिंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अंत में डिटेल्ड मेडिकल एग्जाम शामिल है।
Government Jobs India 2026: 81 हजार तक मिलेगी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को 21,700 रुपये से लेकर 81,100 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें और New Registration के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज, फोटो व सिग्नेचर अपलोड करें। अंत में अपनी श्रेणी के अनुसार फीस का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें। यह भर्ती युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक सुनहरा मौका मानी जा रही है।




























