बसना
बसना :ऑइल पीने से युवक की मौत

बसना (काकाखबरीलाल). मंगलवार प्रातः देवेंद्र प्रधान पिता वीरेंद्र प्रधान (23 वर्ष) ग्राम बहादुरपुर थाना सांकरा निवासी ने घर में रखा ब्रेक ऑयल का सेवन कर लिया। जिसे उसके पिता वीरेंद्र प्रधान ने देखा। ब्रेक ऑयल पीने से उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने निजी वाहन से उसे उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना लाया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। बसना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवेंद्र प्रधान विगत
। चार-पांच दिनों से गुमशुम रहता था। गुमशुम रहने के बारे में उससे पूछताछ की गई। लेकिन उसने कुछ नहीं ब ता या मंगलवार सुबह 10 बजे उसने घर में रखा ब्रेक ऑयल पी लिया। जिससे उसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। फिलहाल बसना पुलिस मृतक देवेंद्र प्रधान के पिता वीरेंद्र प्रधान की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में जुटी है।
AD#1


























