बसना

अश्लील गीत के माध्यम से हिन्दू समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय बजरंग दल ने ज्ञापन सौंपा

बसना(काकाखबरीलाल)। हिन्दुओं के आराध्य प्रभु श्रीराम एवं श्रीहरि का नाम लेते हुए “रायपुर जाबो टूरी पटाबो” जैसे छत्तीसगढ़ी अश्लील गीत के माध्यम से ना सिर्फ छत्तीसगढ़ अपितु समस्त श्रीराम एवं श्रीहरि भक्तों की धार्मिक भावना को आहत पहुंचाने जैसा घृणित कार्य करने वाले उक्त गीत के निर्माता निर्देशक नटराज म्यूजिक बरही के संचालक विनय वर्मा एवं अभिनेता मनमोहनसिंह ठाकुर
के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा किया गया एवं व्यक्तिगत स्वार्थ के चलते समाज में वैमनस्यता फैलाने वाले तथा धर्म विशेष की भावनाओं को आहत करने वालों के खिलाफ़ कठोर से कठोर कार्रवाई हेतु उक्त मांग को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकताओं ने शनिवार को थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन

इस दौरान मुख्य रूप से महेंद्र साव,मोहन सोनवानी,आकाश सेदरिया,योगेश यादव,रितेश साहू,प्रकाश साव, किशन साव, सूरज भारद्वाज, संजू यादव,निरंजन यादव,रमेश डड़सेना,कैलाश यादव,आनंद साव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!