बसना:दवाई लेने नहीं जाने की बात पर युवक ने मजदूर से की मारपीट जानिए मामला

बसना। महासमुंद जिले के ग्राम देवलगढ़ में दवाई लेने साथ नहीं जाने की बात को लेकर एक मजदूर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम देवलगढ़ निवासी एक मजदूर ने पुलिस को बताया कि 13 जुलाई 2026 की रात लगभग 8 बजे वह भोजन करने के बाद घर की परछी में हाथ धोकर अंदर जा रहा था। इसी दौरान गांव का पुनित भोई उसके घर पहुंचा और “मेरे साथ दवाई लेने क्यों नहीं गया” कहते हुए अश्लील गाली-गलौज करने लगा।
विरोध करने पर आरोपी ने अपने हाथ में रखे डंडे से हमला कर दिया, जिससे पीड़ित के दाहिने पैर में चोट आई और खून निकलने लगा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने घटना की जानकारी अपने बेटे हेमंत बरिहा और पत्नी ताराबाई को दी तथा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

































