बसना

बसना:महाविद्यालय में गांधी जयंती पर सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश

बसना। शासकीय नवीन महाविद्यालय पिरदा में प्राचार्य बृजलाल पटेल के निर्देशन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी मकरध्वज राणा के मार्गदर्शन में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई।
इस अवसर पर इतिहास के सहायक प्राध्यापक अनिल कुमार दीवान ने महात्मा गांधी के सादगीपूर्ण जीवन तथा देश की आजादी में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। हिन्दी के सहायक प्राध्यापक डॉ. अंकित भोई ने गांधीजी के बचपन से जुड़ी घटनाओं और उनके जीवन संघर्ष से महान व्यक्तित्व बनने तक के सफर पर विचार रखे।
महाविद्यालय के प्राचार्य बृजलाल पटेल ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के जीवन से अनुशासन और आत्मविश्वास की सीख लेकर उसे अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि गांधीजी ने सत्य, अहिंसा, स्वदेशी और विभिन्न आंदोलनों के माध्यम से अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष कर देश को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी मकरध्वज राणा ने गांधीजी के स्वच्छता संबंधी विचारों को अपने जीवन में अपनाने तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन बीएससी पंचम सेमेस्टर की छात्रा कुमारी मनीषा पटेल ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन बीएससी तृतीय सेमेस्टर के छात्र धीरज शास्त्री ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापकगण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!