बसना

बसना:राईस मिल में चोरी, मोटर-केबल समेत आठ हजार का सामान पार

बसना। महालक्ष्मी राइस मिल, रायपुर बायपास रोड बसना में अज्ञात चोरों द्वारा मोटर, केबल, स्टार्टर, पैनल का सामान, कैपेसिटर, सॉर्टेक्स मशीनरी का सामान तथा लोहे के पुराने कबाड़ समेत करीब 8 हजार रुपये का सामान चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 27 अगस्त की बताई गई है।
मामले में मिल संचालक वरुण अग्रवाल निवासी अग्रसेन वार्ड, बसना द्वारा 6 सितंबर को थाना बसना में आवेदन दिया गया। आवेदन के अनुसार, मिल में अज्ञात चोरों ने कार्यालय का कांच तोड़कर अंदर प्रवेश किया और तोड़फोड़ करते हुए सामान चोरी कर लिया। घटना के दौरान कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सामान ले जाते हुए पकड़े जाने की बात भी आवेदन में कही गई है। मौके से तीन आरोपियों को पकड़कर थाना बसना के सुपुर्द किया गया।
पुलिस द्वारा आवेदन की जांच के बाद चोरी की घटना प्रथम दृष्टया पाए जाने पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 305, 331(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस मामले में चोरी गए सामान और घटना में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में जांच कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!