
सरायपाली :- राष्ट्रव्यापी “नशामुक्त भारत अभियान” (NMBA) के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 18 नवंबर 2025 को अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) अनुपमा आनंद (आईएएस) के कुशल निर्देशन में शास. प्राथ. शाला सिरशोभा में नशामुक्ति शपथ दिलाया गया एवं नशामुक्त समाज के लिए जन जागरुकता रैली का सफ़ल आयोजन किया गया तथा नशामुक्त भारत अभियान से जुड़कर स्वस्थ- समृद्ध समाज के निर्माण में योगदान देने युवाओं,आमजनों को प्रेरित किया गया।
नशामुक्ति के प्रति जागरूकता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम काफ़ी महत्वपूर्ण रहा।
इस मौके पर प्रधान पाठक दुर्वादल दीप द्वारा नशामुक्ति संबंधी संदेश का वाचन कर नशामुक्ति का शपथ दिलाया गया। नशामुक्ति जन जागरुकता रैली स्कूल प्रांगण से प्रारम्भ होकर गांव के मुख्य मार्ग होते गलियों में ओजस्वी नारा लगाते हुए,स्लोगन की तख्तियों सहित आगे बढ़ते हुए सहायक शिक्षक राजकुमार भोई के अगुआई में छात्रों का महारैली पुनः
स्कूल प्रांगण पहुंची जहां नशा मुक्ति शपथ दिलाई गई।


























