बसना

इस…स्कूल के विद्यार्थियों ने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम व जंगल सफारी का भ्रमण किया

 

लम्बर । दुर्गा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लम्बर के छात्र/छात्राओं द्वारा जी.पी. पटेल प्राचार्य के निर्देशन, बी.एल. साहू व्याख्याता के मार्गदर्शन तथा आर. के. पटेल कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में शैक्षणिक भ्रमण किया। सर्वप्रथम शहीद वीर नारायण सिंह बांध, एवं अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर का अवलोकन किया गया। प्रभारी शिक्षक ने बताया कि इस स्टेडियम का नाम “शहीद वीर नारायण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय किकेट स्टेडियम है, यह छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में स्थित है इसमें 65,000 सीट बैठने की क्षमता है, विद्याथियोँ ने अंदर से कामद्रीबाक्स आदि का भी अवलोकन किया, ततपश्चात जंगल सफारी चिडिया घर का आनंद लिये, जंगल सफारी चिडियाघर कुल 1300 एकड में स्थित है, सभी विद्यार्थी जंगल सफारी का सफर करते हुए बाघ, भालू, चीता हिरण, नील गाय, वन भैसा, सफेद शेर देखा एवं चिडिया घर में अनेक जीव जन्तु देखा एवं खुब आनंद लिये। ततपश्चात, चम्पारन संत महाप्रभु बल्लभाचार्य की जन्मस्थली होने के कारण एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के मंदिर का दर्शन किया गया। वहीं पर चम्पेश्वर भोजनालय में सभी ने भोजन किये। शैक्षणिक भ्रमण में शिक्षक स्टॉफ से टी. आर. जायस‌वाल, एल. के सिदार, सी. आर, जायसवाल, एफ.एस. बरिहा, खिरोद सिदार थे। छात्र-छात्राओ में प्रमुख रूप से सृष्टि राणा शाला नायक. विक्की पटेल, NSS दल नायक, कृष्णकुमार पटेल पर्यावरण व स्वास्थ्य सचिव दीपा जायसवाल NSS. दल नायिका, मुस्कान सिंह नीलम साहू लालिका श्रीवास आदि थे। सभी विद्याथियों ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जंगल सफारी, चिडियाघर मुंगईमाता, शहीद वीर नारायणसिंह बांध को देखकर उनके बारे में अधिक से अधिक जानकारी एकत्र किया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!