बसना

यूरोलॉजी कैंप: 19 जून को बसना में किडनी-पथरी रोगियों को मिलेगा विशेषज्ञ उपचार

बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बसना में 19 जून 2026 (शुक्रवार) को सुबह 10 बजे से विशेष यूरोलॉजी कैंप का आयोजन किया जाएगा। शिविर में प्रसिद्ध यूरो सर्जन डॉ. तुषार दानी द्वारा मरीजों की जांच, परामर्श एवं ऑपरेशन संबंधी सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर में किडनी की पथरी, प्रोस्टेट रोग, किडनी में सूजन एवं सिकुड़न, मूत्र संक्रमण, मूत्र नली के संकुचन, पुरुषों में बांझपन व नपुंसकता सहित विभिन्न यूरोलॉजिकल समस्याओं का उपचार किया जाएगा। साथ ही किडनी, प्रोस्टेट एवं टेस्टिस कैंसर से संबंधित परामर्श और इलाज की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
कैंप में सीटी स्कैन के माध्यम से पथरी की सटीक जांच की जाएगी तथा किडनी, प्रोस्टेट एवं पथरी से जुड़े ऑपरेशन भी किए जाएंगे। ऑपरेशन कराने के इच्छुक मरीजों को अपनी सभी जांच रिपोर्टों के साथ 18 जून को भर्ती होने की सलाह दी गई है। शिविर के लिए अग्रिम पंजीयन अनिवार्य रखा गया है।
अस्पताल में प्रतिदिन निःशुल्क डायलिसिस सुविधा भी उपलब्ध है, जो आईसीयू बैकअप के साथ संचालित की जा रही है। शिविर में जांच शुल्क मात्र 700 रुपये निर्धारित किया गया है।
अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए इच्छुक व्यक्ति अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना से संपर्क कर सकते हैं। मोबाइल 8461811000

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!