बसना : भंवरपुर रोड़ किनारे अवैध शराब के साथ युवक दबोचा गया

बसना (काकाखबरीलाल). पुलिस को 23 अक्टूबर को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम भंवरपुर से बसना जाने वाली मेन रोड किनारे एक व्यक्ति आम लोगो को शराब पिने पिलाने की सुविधा मुहैया करा रहा है सूचना पर पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान पर घेरा बंदी कर व्यक्ति को पकडे शराब पिने वाले पुलिस को देखकर भाग गये पकडे गये व्यक्ति का नाम पुछने पर सुशील कुमार खुंटे पिता दुकालु दास खुंटे उम्र 25 साल निवासी बाराडोली थाना बसना जिला महासमुंद का निवासी होना बताया एवं लोगों को शराब पिलाने कि सुविधा मुहैया कराना स्वीकार किया आरोपी के कब्जे से दो नग 180 ML वाली अंग्रेजी गोवा शराब की शीशी प्रत्येक में 90 ,90 ML भरी हुई कुल जुमला 180ml कीमती लगभग 120/- रू एवं दो नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने धारा 36(C) आब0एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.



























