बसना :मारवाड़ी युवा मंच ने गौमाता को पहनाई रेडियम पट्टी

बसना (काकाखबरीलाल). मारवाड़ी युवा मंच बसना द्वारा बरसात के मौसम में गौमाता के सड़क में बैठने एवं खराब मौसम के कारण उनकी सड़क पर उपस्थिति का पता ना चल पाने के कारण होने वाले सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से बसना नगर की सड़कों पर बैठी गौमाता को केला खिलाकर उनके गले मे *गौरक्षा रेडियम बेल्ट* पहनाई गई ।
हमारे देश मे प्रत्येक वर्ष सड़क में बैठे गौवंश के कारण अनगिनत सड़क हादसे होते है जिससे गौवंश के साथ – साथ इंसानों को भी जान – माल का नुकसान होता है और कई मासूमों की जान चली जाती है, ऐसे में यदि गौवंश के गले मे रेडियम पट्टी लगी रहती है तो वाहन चालक को दूर से ही उनकी उपस्थिति का आभाष हो जाता है और हादसा होने से टल जाता है।
इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए मारवाड़ी युवा मंच बसना द्वारा गौमाता के गले मे गौरक्षा हेतु रेडियम बेल्ट पहनाने का निर्णय लिया गया।
इस कार्यक्रम में अग्रवाल सभा बसना के संरक्षक सौरभ अग्रवाल ( छैलू भैया) , मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल , शाखाध्यक्ष नितेश अग्रवाल , शाखा सचिव राहुल अग्रवाल , शाखा कोषाध्यक्ष संजय मित्तल , सुरेश अग्रवाल, साकेत गर्ग , आशिष अग्रवाल , अश्विनी अग्रवाल , जितेंद्र अग्रवाल, निखिल अग्रवाल , सौरभ अग्रवाल बंसूला एवं मारवाड़ी युवा मंच के अन्य सदस्यों के साथ गौसेवक दीपक शर्मा एवं संतोष सेंदरिया ने उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया ।
उक्त जानकारी मारवाड़ी युवा मंच के मीडिया प्रभारी शंकर अग्रवाल ने प्रदान की



























