सरायपाली

सरायपाली : घर घुसकर चाकू से हमला मामला दर्ज

  सरायपाली( काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में सुमित्रा डडसेना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वार्ड नं0 07 झिलमिला सरायपाली में रहती है । रोजी मजदुरी का काम करती है । दिनांक 24 अक्तूबर के दोपहर 02.00 बजे बेलडबरी तालाब से नहाकर अपने घर वापस आ रही थी कि मोहल्ले का मनीराम भोई द्वारा उन्हें देखकर अश्लील गाली गलौच कर रहा था तब वह उसको समझायी व गाली गलौच करने से मना किया उसके बाद वह अपने घर चल दिया वह भी अपने घर आ गयी। कुछ देर बाद मनीराम भोई व उसका भाई पवन भोई दोनो आवेश में आकर घर का दरवाजा को डण्डा से मारकर तोडते हुये घर अंदर घुस गये तथा गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये मनीराम भोई ने अपने हाथ में रखे डण्डा से मारपीट किया तथा उसका भाई पवन भोई ने हाथ थप्पड से मारपीट किया जिसे उनकी बहु सुकांति डडसेना बीच बचाव कर रही थी तो उसे भी मनीराम भोई ने डण्डा से मारपीट किया जिससे हाथ में चोट लगा है,उसी समय ही उनके पति संतोष नहाकर घर आया तो झगडा होते देख उसे मना किया तब मनीराम आवेश में आकर उनके पति संतोष डडसेना को अपने पास रखा चाकु से हथेली में मार दिया। मारपीट करने से उनकी बांया पैर का घुटना एवं पीठ में चोट लगा है दर्द हो रहा है। मारपीट को लडका हीरालाल डडसेना एवं मोहम्मद आरिफ देखे सुने है।   पुलिस ने प्राथिया कि शिकायत पर 506-IPC, 34-IPC, 294-IPC, 427-IPC, 323-IPC, 452-IPC, 324-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!