बसना :पूजा ने अंचल का नाम किया रौशन मिले 2 हजार पूर्णांक में 1678 अंक

बसना | हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा जारी प्रावीण्य सूची में कल्याण पीजी कॉलेज भिलाई में अध्ययनरत कु. पूजा साहू ने अंग्रेजी माध्यम से एम. ए. चतुर्थ सेमेस्टर समाज शास्त्र विषय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूजा को 2000 पूर्णांक में 1678 अंक प्राप्त हुये। एवं 83.9% के साथ प्रथम स्थान प्राप्त की है। जो फुलझर अंचल एवं कोलता समाज के लिये गर्व का विषय है। ज्ञात हो कि पूजा साहू ग्राम अंकोरी के निवासी नरेन्द्र साहू एवं माता स्व. श्रीमती पुष्पा साहू की सुपुत्री है। पूजा की इस उपलब्धि पर सेवानिवृत प्रधान पाठक रविशंकर विशाल, सरपंच रविन्द्र डडसेना, मनीष साहू, अजय विशाल, राजेंद्र डडसेना, चमरू बारिक, पूर्व सरपंच किशोर साहू, विजय शंकर विशाल, विजयंत साहू, विनोद विशाल धर्मराज प्रधान गजेंद्र विशाल, पूर्णचंद डडसेना, छेदूराम निषाद, अंचल के प्रतिष्ठित नागरिक गण, अंकोरी ग्रामवासी, मित्रगण, कल्याण महाविद्यालय के प्राध्यापक गण, सहपाठी एवं कोलता समाज के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त
किया है।
























