बसना:शराब के नशे में पत्नी-बेटी पर बरसा डंडा जानिए क्या है पुरा मामला

बसना। ग्राम इंदरपुर में शराब के नशे में पति द्वारा पत्नी और बेटी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पति अभिमन्यु आए दिन शराब पीकर उसके और बच्चों के साथ विवाद एवं मारपीट करता है।
पीड़िता के अनुसार 23 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे उसका पति शराब के नशे में घर पहुंचा और घरेलू बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद डंडे और हाथ-मुक्के से पत्नी के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची बेटी पिंकी अजगल्लेड के साथ भी मारपीट की गई।
मारपीट में महिला के बाएं हाथ और दोनों पैरों में दर्द होने तथा बेटी के बाएं हाथ एवं पैर में चोट आने की बात शिकायत में कही गई है। घटना को गांव के बड़कू सहित अन्य लोगों द्वारा देखे-सुने जाने का उल्लेख किया गया है। बेटी का उपचार कराने के बाद पीड़िता ने 25 अगस्त को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





























