बसना

बसना:रस्सी से बिजली पोल में बांधकर युवक को पीटा, टंगिया से सिर पर किया वार

बसना/भंवरपुर। ग्राम तरेकेला में एक युवक को बिजली के पोल से रस्सी से बांधकर टंगिया, लात-घूंसों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ धारा 109(1), 191(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम तरेकेला निवासी हितलाल निषाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे उसका पुत्र युधिष्ठिर घर के पास था। इसी दौरान विजय शेष, रामलाल शेष, श्यामलाल शेष, योगी उर्फ निलेश शेष और भोजराम शेष ने एक राय होकर उसे रस्सी से बिजली के पोल में बांध दिया। आरोप है कि विजय ने टंगिया से युधिष्ठिर के सिर पर वार किया, जबकि अन्य आरोपियों ने उसे लात-घूंसों से मारपीट की।
घटना की जानकारी मिलने पर हितलाल ने डायल 112 को सूचना दी। घायल युधिष्ठिर को शासकीय अस्पताल बसना में भर्ती कराया गया, जहां उसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आने की बात बताई गई। पुलिस ने घटनास्थल से युवक को बांधने में इस्तेमाल रस्सी बरामद कर उसे कब्जे में लेने की बात कही है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!