अग्रवाल नर्सिंग होम में 9 अक्टूबर को यूरोलॉजी कैंप

बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में शुक्रवार 9 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे यूरोलॉजी कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में यूरो सर्जन डॉ. योगेश बारापात्रे (MBBS, MS, MCh) द्वारा मरीजों की जांच एवं उपचार संबंधी परामर्श दिया जाएगा।
कैंप में मूत्र एवं पथरी की जांच, किडनी की पथरी का उपचार एवं सर्जरी, प्रोस्टेट संबंधी समस्या, किडनी में सूजन व सिकुड़न, पुरुषों में बांझपन एवं नपुंसकता, मूत्रकोष संक्रमण, किडनी-प्रोस्टेट-टेस्टिस कैंसर तथा पेशाब संबंधी समस्याओं का उपचार एवं परामर्श उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा पीडियाट्रिक एवं इमरजेंसी यूरोलॉजी सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यूरोलॉजी कैंप में जांच फीस मात्र 700 रुपये रखी गई है। बीजू कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड के माध्यम से किडनी, मूत्र रोग, प्रोस्टेट एवं पथरी के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। सीटी स्कैन एवं एक्स-रे जांच में 50 प्रतिशत तक की छूट का भी उल्लेख किया गया है। ऑपरेशन के इच्छुक मरीजों को अपनी सभी जांच रिपोर्ट के साथ 8 अक्टूबर तक भर्ती होने की अपील की गई है। अग्रिम पंजीयन अनिवार्य बताया गया है।
कैंप का आयोजन अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद में होगा। संपर्क के लिए 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 नंबर जारी किए गए हैं।




























