सिंघोडा

सिंघोड़ा:खेत में लगे सोलर पंप पर चोरों ने किया हाथ साफ जानिए पुरा मामला

 

सिंघोड़ा। महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पैकिन में खेत में लगे सोलर पंप की चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर ने प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत लगाए गए सोलर पंप को चोरी कर लिया। पीड़ित किसान की शिकायत पर पुलिस ने धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पैकिन निवासी बिशीकेशन राणा (62 वर्ष), पिता स्वर्गीय लालबिहारी राणा ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत शासन की ओर से उनके खेत में सोलर पंप, सोलर प्लेट सहित अन्य उपकरण लगाए गए थे। इनकी कुल कीमत 2 लाख 6 हजार 801 रुपये थी।

शिकायत के मुताबिक, 16 सितंबर 2026 को अज्ञात चोर खेत में लगे करीब 22 हजार रुपये कीमत के सोलर पंप को चोरी कर ले गया। किसान ने आसपास तलाश की, लेकिन पंप का कोई पता नहीं चला। इसके बाद 10 अक्टूबर 2026 को सिंघोड़ा थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

 

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!