सिंघोडा

सिंघोड़ा :जमीन विवाद में युवती से अश्लील गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने पर तीन के खिलाफ FIR

सिंघोड़ा। महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम घाटकछार में जमीन संबंधी विवाद को लेकर एक युवती से अश्लील गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम घाटकछार निवासी श्वेता नंद (19 वर्ष) ने 10 अक्टूबर 2026 को थाना सिंघोड़ा में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 9 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे जमीन संबंधी विवाद को लेकर गांव के गोपाल कुम्हार, उसकी पत्नी उमा कुम्हार और उनकी भतीजी सलोनी कुम्हार उसके घर के बाहर पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता के अनुसार, घटना के दौरान गांव के कोटवार हरिहर बेताल भी मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करने से मना किया। आरोप है कि इस पर उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया तथा कोटवारी पद से हटवाने की धमकी दी गई।
पीड़िता की शिकायत पर सिंघोड़ा पुलिस ने गोपाल कुम्हार, उमा कुम्हार और सलोनी कुम्हार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(2) एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!