सिंघोडा

सिघोडा :सीमेंट बोरी देने के नाम पर ठगी मामला दर्ज

सिघोडा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत सीमेंट बोरी देने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है।  भूषण नायक  ने पुलिस को बताया कि वह  निवासी चारभांठा का रहने वाला है। वर्तमान में सागरपाली चौक में अंबिका अस्पताल का संचालन करता है।  मोबाईल के गुगल में जाकर दिनांक 06.01.2025 को अंबुजा सीमेंट खरीदने के लिए सर्च किया तो अंबुजा सीमेंट लिमिटेड कंपनी का संपर्क मोबाईल नंबर ********** मिला जिसमें मोबाईल नंबर ********** से काल किया तो मोबाईल नंबर ********** का धारक फोन उठाया और अपना नाम विपिन गुप्ता बताया तथा अंबुजा सीमेंट प्लांट बलौदाबाजार भाठापारा रोड रावन में फैक्ट्ररी की सेल्समेन होना बताया तब सीमेंट का भाव पुछा तो प्रत्येक बोरी 225 रूपये बताया एवं एक हजार बोरी लेने पर खाता खुलेगा बोला तब   एक हजार बोरी सीमेंट खरीदने का सौदा तय हुआ। उसके बाद दो तीन बार मोबाईल नंबर ********** धारक द्वारा  रूपये भेजने के लिए बोला अभी मेरे पास रूपये नही है बोला था दिनांक 13.01.2025 को मोबाईल नंबर ********** धारक द्वारा व्हाटसअप नंबर ********** पर बैंक डिटेल के साथ एक हजार सीमेंट बोरी का बिल भेजा जिसमें कुल 225000 रूपये अंकित था तब  अपने खाता नंबर 7********** छ.ग. राज्य ग्रामिण बैंक के खाता से मोबाईल नंबर ********** के धारक के खाता नंबर 44071********** जो बैंक डिटेल में उल्लेख था में कुल 225000 रूपये एनईएफटी चेक क्रमांक 00116 के माध्यम से छ.ग. राज्य ग्रामिण बैंक सिंघोडा जाकर भेजा । दिनांक 14.01.2025 को मोबाईल नंबर ********** के धारक द्वारा  फोन करके बोला कि एक हजार सीमेंट बोरी में आपका खाता नही खुला निरस्त हो गया है आपको और एक हजार बोरी सीमेंट बोरी खरीदना पडेगा तब खाता खुलेगा तब  रूपये नही हो पा रहा है बोला और  रूपये को जो आपको दिया हूं वापस कर दो बोला तब मोबाईल नंबर ********** के धारक द्वारा रायपुर आकर अपना रूपये को हमारे अंबुजा सीमेंट कंपनी में आकर चेक के द्वारा रूपये ले जाना बोला तब  दिनांक 18.01.2025 को रायपुर जा रहा था तब रास्ते में मोबाईल नंबर ********** के धारक द्वारा  फोन कर बताया कि चेक लेने के लिए मुम्बई जाना पडेगा बताया उसके बाद लगातार  मोबाईल नंबर ********** के धारक से संपर्क किया गया किन्तु उक्त मोबाईल नंबर ********** के धारक द्वारा अपने मोबाईल को बंद कर दिया। तब पता चला कि मोबाईल नंबर ********** के धारक द्वारा  को सीमेंट बोरियो का बिल व बैंक डिटेल भेजकर अपने को अंबुजा सीमेंट कंपनी का सेल्समेन बताकर धोखाधडी कर  खाता नंबर 7********** से अपने खाता नंबर 44071********** में 225000 रूपये डलवाकर  सीमेंट बोरी देने के नाम पर धोखाधडी किया है।  पुलिस ने 318(4)-BNS, 319(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!