फादर्स डे पर पिता के स्वास्थ्य का रखें ख्याल, नवजीवन हॉस्पिटल ने दिया हेल्थ चेकअप का संदेश

सरायपाली। फादर्स डे के अवसर पर नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, चिवराकुटा (सिंघोड़ा) द्वारा लोगों को अपने पिता के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। अस्पताल प्रबंधन ने अपील की कि इस फादर्स डे पर केवल प्यार और सम्मान ही नहीं, बल्कि पिता को एक संपूर्ण हेल्थ चेकअप का उपहार भी दें, ताकि वे लंबे समय तक स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी सकें।
अस्पताल के एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. नेल्सन लुगुन ने बताया कि बढ़ती उम्र के साथ उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग तथा अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने से इन बीमारियों का प्रारंभिक अवस्था में पता लगाया जा सकता है और उचित उपचार संभव हो पाता है।
फादर्स डे के अवसर पर अस्पताल ने लोगों से अपने माता-पिता के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की अपील की है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि परिवार के मुखिया के स्वस्थ रहने से पूरे परिवार की खुशहाली और सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता के इस संदेश को क्षेत्र के लोगों ने सराहा है तथा इसे परिवार के प्रति जिम्मेदारी और प्रेम का एक सार्थक प्रतीक बताया है।































