सिंघोड़ा:सड़क हादसे में घायल बाइक चालक की उपचार के दौरान मौत जानिए मामला

सिंघोड़ा। ग्राम डेंगररक्शा निवासी बिरंची चौहान (50) की सड़क हादसे में लगी गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद मृतक के खिलाफ ही धारा 304-A भादवि के तहत अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त 2022 को बिरंची चौहान मोटरसाइकिल क्रमांक CG04MD3721 से अपनी छोटी बेटी को सरायपाली गर्ल्स हॉस्टल छोड़कर वापस गांव लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम छुईपाली बटकी चौक के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। डायल 112 की मदद से उसे सीएचसी सरायपाली ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद वह घर लौट आया।
बाद में तबीयत बिगड़ने पर 22 अगस्त 2022 को उसे रायपुर के श्री बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 25 अगस्त 2022 को रात करीब 10:10 बजे उसकी मौत हो गई। मर्ग जांच में सामने आया कि मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से हुए हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मृत्यु हुई। जांच के आधार पर सिंघोड़ा पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक मृतक बिरंची चौहान के विरुद्ध धारा 304-A भादवि के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।






























