सिंघोडा
सिंघोड़ा :देवानपाली पुलिया के पास ट्रक की ठोकर से बाइक सवार घायल

सिंघोड़ा। ग्राम देवानपाली निवासी सुब्रत बाघ ने थाना सिंघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 सितंबर की शाम करीब 5 बजे वह अपने पिता विपिन बाघ के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक CG06JQ2808 से कुर्मीपाली बाजार गया था। वापस लौटते समय देवानपाली पुलिया के पास सिंघोड़ा की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक CG22X8984 के अज्ञात चालक ने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए उसके पिता के दाहिने पैर में ठोकर मार दी।
हादसे में विपिन बाघ के दाहिने पैर में चोट आई, जिन्हें उपचार के लिए रायपुर के अग्रवाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुब्रत की रिपोर्ट पर थाना सिंघोड़ा पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ धारा 281, 125(A) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
AD#1






























