सिंघोडा

सिंघोडा :भलाई पड़ी भारी…लिफ्ट देने वाले की मोटरसाइकिल लेकर फरार हुआ युवक

सिंघोडा । क्षेत्र के ग्राम राफेल निवासी सदानंद यादव (36) की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। प्रार्थी की शिकायत पर सिंघोडा पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सदानंद यादव ने बताया कि 26 मई 2026 को उसने सरायपाली से लिफ्ट मांगने पर झनक नायक नामक व्यक्ति को अपनी बाइक में बैठाकर छुईपाली तक पहुंचाया था। रास्ते में आरोपी ने भोजन कराने के बहाने उसे एक ढाबे में रोका। भोजन के बाद जब सदानंद पेशाब करने गया, उसी दौरान आरोपी उसके बैग से बाइक की चाबी निकालकर उसकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया।
चोरी गई बाइक पल्सर 125 (क्रमांक CG06HF0205) काले-लाल रंग की है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी एवं वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!