सिंघोडा

सिघोडा:उधार के पैसे मांगने पर पिटाई

सिघोडा (काकाखबरीलाल) .  आरक्षी केद्र में प्रमिला चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम पैकिन थाना सिंघोडा जिला महासमुंद की निवासी है। गांव का नुराधन तांडी  35000 रूपये उधार लिया था जिसे दिनांक 21/06/2024 को वापस करूंगा बोला था जिसे  दिनांक 21/06/2024 के शाम को लगभग13:30 बजे ग्राम कोटवारीन सुमती छत्रे के साथ मांगने गई थी तो नुराधन तांडी द्वारा पैसा नही दूंगा जो करना है कर लेना जाओ बोलकर  अश्लील गाली गलौच कर रहा था जिसे सुनकर नुराधन का लडका रूपेश तांडी, नरेश तांडी, एवं उसकी पत्नी सुशीला तांडी दौडते हुए आये और पैसा नही देंगे जो करना है कर लेना जाओ कहकर सभी लोग एक राय होकर गाली गलौच कर आज तुझे जान से मार देंगे बोलकर धमकी दिये है जिससे काफी डरी हुई है ये लोग कभी भी  स्वयं एवं परिवार के साथ मारपीट कर सकते है। घटना को कोटवारीन सुमती छत्रे, माधुरी चौहान, एवं जन्मजय चौहान देखे सूने एवं बीच बचाव किये है  पुलिस ने 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!