15 लीटर बीयर के साथ आरोपी धरा गया

सरायपाली। सिंघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम रेहटीखोल में एक बोरी में बीयर रखकर किसी का इंतजार कर रहे एक व्यक्ति को 15 लीटर बीयर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। सिंघोड़ा थाना से मिली जानकारी अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति एक सफेद कलर के प्लास्टिक बोरी में अवैध शराब रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग 53 रेहटीखोल में किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी महेश साहू के निर्देशन में पुलिस की टीम वहाँ पहुँची, जहाँ एक व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकडे गए व्यक्ति शशिकांत बारिक पिता घनश्याम बारिक उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम भुलियाटिकरा थाना व जिला झारसुगुडा ओडिशा से भागने का कारण पूछने पर उसने उक्त प्लास्टिक बोरी मेंबीयर होना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से कुल 24 नग बुडवाइजर कम्पनी एवं 06 नग हेनीकीन कम्पनी का बीयर प्रत्येक में 500-500 मिली भरी हुई कुल 15 लीटर कीमत 4800 रुपए को जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है।


























