सिघोडा: कार चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते बाईक को मारी ठोकर बाईक क्षतिग्रस्त जानिए मामला

सिघोडा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत कार चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटर साइकिल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है। मोतीराम भोई ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम पुटका का निवासी है खेती किसानी का काम करता है। दिनांक 04.12.2025 को भतिजा प्रवीण कुमार भोई सरायपाली अपने मोटर सायकल HF डिलेक्स CG 06 GF 1054 से काम करने गया था। काम करने के बाद रात्रि करिबन 08 बजे घर ग्राम पुटका आने के लिए निकला था कि एनएच 53 रोड पैकिन के पास ही रास्ता में मोटर सायकल फैशन प्रो क्रमांक CG 06 FL 4578 के चालक सुमित कुमार रात्रे एवं पिछे बैठे राकेश कुमार रोहिदास के साथ में आ रहे थे दोनो मोटर सायकल आगे पीछे आ रहे थे कि एनएच 53 रोड पैकिन के पास पिछे से आ रहे टाटा नेक्सोन कार क्रमांक CG 06 HA 2488 का चालक राजेश कुमार पटेल पिता मोहनलाल पटेल उम्र 35 साल साकिन बोईरमाल थाना सिंघोडा जिला महासमुंद (छ.ग.) द्वारा तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से दोनो मोटर सायकल जो आगे पीछे आ रहे थे को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मोटर सायकल HF डिलेक्स CG 06 GF 1054 के चालक प्रवीण भोई को बांये पैर, दाहिने हाथ व शरीर में चोट आया है तथा मोटर सायकल फैशन प्रो क्रमांक CG 06 FL 4578 के चालक सुमित कुमार रात्रे को सिर, बांये हाथ और शरीर में खरोंचे आई है एवं राकेश कुमार रोहिदास को सिर, दोनो पैर में चोटे आई है। एक्सीडेंट से दोनो मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गयी है। घायलो को डायल 112 वाहन के द्वाारा ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया है। टाटा नेक्सोन कार क्रमांक CG 06 HA 2488 का चालक राजेश कुमार पटेल द्वारा अपने कार को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चालने से एक्सीडेंट किया है। घटना को रेवाशंकर भोई एवं अरखित भोई देखे सूने है। पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


























