नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल :नमी और बैक्टीरिया बढ़ाते हैं UTI का खतरा, डॉक्टरों ने दी बचाव की सलाह

सरायपाली। बारिश के मौसम में नमी और बैक्टीरिया के तेजी से पनपने के कारण यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI) का खतरा बढ़ जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि विशेष रूप से महिलाओं में यह समस्या अधिक देखने को मिलती है, इसलिए सावधानी और समय पर उपचार बेहद आवश्यक है।
नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. नेलन लुगुन ने बताया कि पर्याप्त पानी पीना, पेशाब को लंबे समय तक न रोकना, भीगे कपड़े तुरंत बदलना, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखना तथा कैफीन और अत्यधिक मीठे पेय पदार्थों का सीमित सेवन करना UTI से बचाव के प्रभावी उपाय हैं।
उन्होंने बताया कि यदि पेशाब में जलन, बार-बार पेशाब आना, तेज बदबू या धुंधला पेशाब, निचले पेट या कमर में दर्द तथा बुखार जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। समय पर इलाज नहीं मिलने पर संक्रमण किडनी तक पहुंच सकता है, जिससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि बारिश के मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और किसी भी प्रकार के UTI के लक्षण दिखाई देने पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेकर समय पर उपचार कराएं। अस्पताल में आयुष्मान कार्ड की सुविधा भी उपलब्ध है।































