बसना में 6 अगस्त को न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अर्पित अग्रवाल की विशेष ओपीडी, मस्तिष्क रोगों का होगा विशेषज्ञ उपचार

बसना। रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर एवं अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना के संयुक्त तत्वावधान में 6 अगस्त 2026 (गुरुवार) को मस्तिष्क एवं तंत्रिका रोगों से संबंधित विशेष ओपीडी का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अर्पित अग्रवाल (MBBS, MD, DM) मरीजों का परीक्षण, परामर्श एवं उपचार करेंगे।
यह विशेष ओपीडी सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना (जिला महासमुंद) में आयोजित होगी। शिविर में ब्रेन स्ट्रोक, मिर्गी, अल्जाइमर, माइग्रेन, पार्किंसन रोग, मस्तिष्क संक्रमण, ब्रेन ट्यूमर तथा मस्तिष्क की धमनियों से जुड़ी बीमारियों का विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध रहेगा।
आयोजकों ने बताया कि मस्तिष्क रोगों से जुड़ी सभी समस्याओं का आधुनिक चिकित्सा पद्धति से निदान एवं उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। सभी प्रमुख स्वास्थ्य बीमा (इंश्योरेंस) कंपनियों की सुविधाएं भी मान्य रहेंगी।
पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए इच्छुक मरीज मो. 97550 91908 पर संपर्क कर सकते हैं।































