अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बना मातृत्व सेवाओं का भरोसेमंद केंद्र, 150 से अधिक परिवारों ने लिया सुरक्षित प्रसूति का लाभ

बसना स्थित अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल क्षेत्र में सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण मातृत्व सेवाओं का भरोसेमंद केंद्र बनकर उभरा है। अस्पताल की मातृत्व सेवा योजना के अंतर्गत अब तक 150 से अधिक परिवार सुरक्षित प्रसूति सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सामान्य डिलीवरी मात्र ₹5,100 तथा सिजेरियन डिलीवरी ₹11,000 में उपलब्ध कराई जा रही है। इस पैकेज में मरीज की भर्ती, संपूर्ण डिलीवरी प्रक्रिया, आवश्यक दवाइयां, जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन एवं उपचार, अनुभवी चिकित्सकों का परामर्श तथा मां और नवजात शिशु की देखभाल शामिल है।
अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. भारती अग्रवाल एवं डॉ. श्रद्धा चांदक अपनी सेवाएं दे रही हैं। साथ ही अत्यंत गरीब एवं जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं के लिए अस्पताल प्रबंधन द्वारा पात्रता के आधार पर निःशुल्क डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
अस्पताल प्रबंधन ने गर्भवती महिलाओं से सुरक्षित मातृत्व के लिए समय पर पंजीयन कराने और विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में प्रसव कराने की अपील की है।































