सरायपाली

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 5 अगस्त को गर्भवती महिलाओं के लिए फेटल मेडिसिन जांच शिविर

बसना। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 5 अगस्त 2026 को गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष फेटल मेडिसिन जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।
शिविर में फेटल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. स्वाति कुमारी (MBBS, MS, FNB – Maternal & Fetal Medicine) द्वारा गर्भावस्था से जुड़ी आधुनिक एवं आवश्यक जांचें की जाएंगी। इसमें NT Scan (11–13+6 सप्ताह), Anomaly Scan (Level-II), Fetal 2D Echo, Recurrent Pregnancy Loss Evaluation, Amniocentesis, Complete Fetal Medicine Solutions तथा Genetic Counselling जैसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
यह जांच विशेष रूप से हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी, बार-बार गर्भपात की समस्या, परिवार में जन्मजात विकारों का इतिहास, गर्भावस्था की रिपोर्ट में किसी असामान्यता तथा शिशु के संपूर्ण विकास की विस्तृत जांच की आवश्यकता वाली गर्भवती महिलाओं के लिए उपयोगी होगी।
अस्पताल प्रबंधन ने गर्भवती महिलाओं से समय पर पंजीयन कराने की अपील की है। अधिक जानकारी एवं अग्रिम पंजीयन के लिए 92024-09092, 84618-11000 एवं 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!