सरायपाली
सरायपाली:बेटी के जन्मदिन पर प्रधान पाठक ने बच्चों को कराया नेवता भोज

सरायपाली। शासकीय आदर्श प्राथमिक शाला महलपारा में प्रधान पाठक श्रीमती सुषमा मांझी ने अपनी सुपुत्री खुशी मांझी के जन्मदिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए नेवता भोज का आयोजन किया। इस दौरान बच्चों को स्नेहपूर्वक स्वल्पाहार वितरित किया गया, जिससे विद्यालय में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
प्रधान पाठक श्रीमती सुषमा मांझी ने कहा कि जन्मदिवस जैसे शुभ अवसरों को विद्यार्थियों के साथ साझा करने से सेवा, सहयोग और अपनत्व की भावना को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों ने अनुशासनपूर्वक स्वल्पाहार ग्रहण किया।
इस अवसर पर विद्यालय के सहायक शिक्षक, रसोइया एवं समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।
AD#1































